सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, ₹2,640 सस्ता हुआ गोल्ड; चांदी भी ₹5,200 टूटी

HIGHLIGHTS
- दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹2,640 गिरकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम हुई।
- चांदी के भाव में ₹5,200 की गिरावट दर्ज की गई और कीमत ₹2,24,800 प्रति किलोग्राम पहुंची।
- कमजोर वैश्विक रुझान और रुपये की मजबूती को कीमतों में गिरावट की वजह बताया गया।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के भाव ₹2,640 गिरकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इसकी वजह वैश्विक बाजार में कमजोरी और रुपये में मजबूती बताई गई है।
वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव ₹5,200 प्रति किलोग्राम कम हो गए।
ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद भाव ₹1,49,640 प्रति 10 ग्राम से घटकर ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।
चांदी के भाव में ₹5,200 की गिरावट
चांदी में भी बिकवाली का दबाव देखा गया। इसके चलते चांदी की कीमत ₹5,200 घटकर ₹2,24,800 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
रुपये की मजबूती और कमजोर ग्लोबल ट्रेंड का असर
ट्रेडर्स के मुताबिक, रुपये के मजबूत होने से घरेलू बाजार में आयातित बुलियन (सोना और चांदी) की लैंडेड कॉस्ट कम हुई है। इसके अलावा कमजोर वैश्विक रुझान और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजार की धारणा कमजोर रही।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.