कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

केंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। एस. राधा चौहान को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी सूत्रों के मुताबिक, गठित विशेष समिति सीबीएसई द्वारा OSM सेवाओं के लिए अपनाई गई खरीद प्रक्रिया, टेंडर प्रणाली और उससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी। आदेश के अनुसार, इस समिति की अध…

सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर चल रहा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। कक्षा 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने मंगलवार को संसद भवन एनेक्सी में आयोजित शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति के समक्ष पेश होकर इस प्रणाली और इससे जुड़े टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर अपनी बात रखी। समिति इस बैठक में सीबीएसई द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में लागू OSM सिस्टम और छात्रों द्वारा उठाई गई पारदर्शिता एवं मूल्यांकन संबंधी चिंताओं की समीक्षा कर रही थी। टेंडर प्रक्रिया…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक के बीच साइबर हमले की कोशिश सामने आई। बोर्ड ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के लिए डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक जैसी गतिविधियां करने का प्रयास किया। इसके बावजूद पोर्टल सामान्य रूप से कार्य करता रहा और हजारों छात्रों ने बिना किसी बड़ी परेशानी के अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए। सीबीएसई के अनुसार, यह पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक यूजर्स को संभालने में सक्षम है। मंगलवार दोपहर…

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन एनएसयूआई ने सीबीएसई की नई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। संगठन ने जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में लागू की गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई ने अदालत से मांग की है कि मौजूदा सत्यापन प्रक्रिया को दोबारा खोला जाए, विवादित मामलों में उत्तर पुस्तिकाओं की मैन्युअल जांच सुनिश्चित की जाए और पूरी डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की स्वतंत्र विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। छात्र सं…