यूपी दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम परिणाम जारी, 203 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

HIGHLIGHTS
- यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम परिणाम जारी किया।
- 200 अभ्यर्थियों का चयन उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पद पर हुआ।
- तीन अभ्यर्थियों को पीएसी प्लाटून कमांडर पद के लिए चुना गया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 200 अभ्यर्थियों को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और तीन अभ्यर्थियों को पीएसी प्लाटून कमांडर के पद पर चयनित किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक सितंबर 2026 को दिए गए आदेश के अनुपालन में बोर्ड ने यह परिणाम जारी किया है।
भर्ती बोर्ड के अनुसार, न्यायालय के आदेश के बाद 138 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। इनमें से 129 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद 149 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया, जिसमें 123 अभ्यर्थी सफल हुए।
पहले से सफल अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए कुल 212 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की गई। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और अभ्यर्थियों द्वारा पदों के लिए दी गई वरीयता के आधार पर किया गया। इस प्रक्रिया के बाद कुल 203 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.