NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफा

HIGHLIGHTS
- NEET UG 2026 री-टेस्ट का परिणाम जारी, कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल घोषित।
- पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया।
- महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहा, सफल अभ्यर्थियों में 58% से अधिक महिलाएं शामिल रहीं।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के री-टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जारी किए गए नतीजों के अनुसार, कुल 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं, टॉप स्कोर करने वाले उम्मीदवारों में 138 अभ्यर्थियों ने 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
NEET UG री-टेस्ट का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
11.21 लाख अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पात्र
एनटीए की ओर से जारी परिणाम के बाद सफल उम्मीदवार अब मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्वास्थ्य संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने किया संयुक्त टॉप
NEET UG 2026 में इस बार अधिकतम स्कोर 715 अंक रहा। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने समान अंक हासिल कर शीर्ष स्थान बनाया।
उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
- 700 से अधिक अंक: 19 उम्मीदवार
- 690 या उससे अधिक अंक: 138 उम्मीदवार
- 650 या उससे अधिक अंक: 1,492 उम्मीदवार
- 600 या उससे अधिक अंक: 10,160 उम्मीदवार
- 500 या उससे अधिक अंक: 90,780 उम्मीदवार
690 या उससे ज्यादा अंक पाने वाले 138 अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या ऐसे छात्रों की है, जिन्होंने पहली बार में ही परीक्षा में सफलता हासिल की। इनमें अधिकांश उम्मीदवार 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर
NEET UG 2026 में महिला अभ्यर्थियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल महिला उम्मीदवारों में से 56.8 प्रतिशत सफल रहीं, जबकि पुरुष उम्मीदवारों का सफलता प्रतिशत 55.1 प्रतिशत रहा।
श्रेणीवार सफलता का आंकड़ा
एनटीए ने विभिन्न श्रेणियों के सफल उम्मीदवारों की संख्या भी जारी की है।
- General: 2.91 लाख
- OBC-NCL: 5.12 लाख
- SC: 1.59 लाख
- ST: 63,716
- Gen-EWS: 95,026
- PwBD: 3,666
- PwD: 303
परिणाम जारी होने के बाद अब मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.