विश्व कप 2027 का कार्यक्रम जारी, 14 टीमें खेलेंगी 57 मुकाबले; भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने

HIGHLIGHTS
- 2027 वनडे विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।
- टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा।
- मुकाबले तीन देशों के 12 वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे।
आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला 50 ओवर का यह विश्व कप 2 अक्तूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और तीन देशों के 12 वेन्यू पर कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्व कप की शुरुआत नामीबिया की राजधानी विंडहोक में सुपर सीरीज के मुकाबलों से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा।
बदले हुए प्रारूप में खेला जाएगा विश्व कप
2027 विश्व कप में प्रारूप में बड़ा बदलाव किया गया है। 2023 में 10 टीमों के बीच एक ही लीग चरण खेला गया था, लेकिन इस बार 14 टीमों के टूर्नामेंट को सेमीफाइनल और फाइनल से पहले तीन चरणों में बांटा गया है। इनमें सुपर सीरीज, ग्रुप चरण और सुपर-7 शामिल हैं।
इस प्रारूप के तहत खिताब जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने से पहले अलग-अलग चरणों में कई मुकाबले खेलने होंगे।
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
विश्व कप के मुख्य ग्रुप चरण में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में इन दोनों टीमों के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम शामिल होगी।
ग्रुप ए
- अफगानिस्तान
- ऑस्ट्रेलिया
- भारत
- पाकिस्तान
- जिम्बाब्वे
- क्वालिफायर-ए
ग्रुप बी
- बांग्लादेश
- इंग्लैंड
- दक्षिण अफ्रीका
- श्रीलंका
- न्यूजीलैंड
- क्वालिफायर-बी
क्वालिफायर-ए और क्वालिफायर-बी की टीमों का फैसला बाद में होगा। 2027 विश्व कप के लिए 10 टीमें सीधे क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि बाकी स्थान क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए तय होंगे।
2 अक्तूबर से सुपर सीरीज
टूर्नामेंट का पहला चरण सुपर सीरीज होगा। इसमें क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के आधार पर सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमें हिस्सा लेंगी। तीनों टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।
सुपर सीरीज की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य ग्रुप चरण में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमों का विश्व कप अभियान समाप्त हो जाएगा। इस चरण की शुरुआत 2 अक्तूबर 2027 को विंडहोक में होगी।
ग्रुप चरण में होंगे 30 मुकाबले
सुपर सीरीज के बाद 12 टीमें मुख्य ग्रुप चरण में उतरेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा और दोनों ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।
ग्रुप चरण में कुल 30 मुकाबले होंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम भी अगले चरण में जाएगी। इस तरह सुपर-7 में कुल सात टीमें पहुंचेंगी।
सुपर-7 में 21 मुकाबले, शीर्ष चार सेमीफाइनल में
2027 विश्व कप के प्रारूप में सुपर-7 चरण अहम बदलाव है। इस चरण में सातों टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। यहां कुल 21 मैच खेले जाएंगे।
सुपर-7 की अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान वाली टीम के खिलाफ पहला सेमीफाइनल खेलेगी। वहीं दूसरे स्थान वाली टीम का सामना तीसरे स्थान वाली टीम से होगा।
दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।
2023 विश्व कप में ऐसा था प्रारूप
भारत में आयोजित 2023 वनडे विश्व कप में 10 टीमें शामिल थीं। सभी टीमों ने लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेला था। इस तरह प्रत्येक टीम ने नौ लीग मुकाबले खेले थे।
अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल के साथ टूर्नामेंट समाप्त हुआ था। यानी 2023 में नॉकआउट चरण से पहले केवल एक लीग चरण था। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर 2023 विश्व कप का खिताब जीता था।
2023 और 2027 के प्रारूप में अंतर
- 2023 विश्व कप में 10 टीमें शामिल थीं।
- सभी 10 टीमों ने एक ही लीग चरण में मुकाबले खेले।
- प्रत्येक टीम ने नौ लीग मैच खेले।
- अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं।
- 2023 विश्व कप में कुल 48 मैच खेले गए थे।
- 2027 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है।
- टूर्नामेंट की शुरुआत तीन टीमों की सुपर सीरीज से होगी।
- सुपर सीरीज की विजेता टीम मुख्य ग्रुप चरण में पहुंचेगी।
- 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
- ग्रुप चरण में कुल 30 मुकाबले होंगे।
- दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमों के अलावा एक और टीम सुपर-7 में पहुंचेगी।
- सुपर-7 में सात टीमें 21 मुकाबले खेलेंगी।
- सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
- पूरे टूर्नामेंट में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।
14 टीमें, 12 वेन्यू और 57 मुकाबले
वनडे विश्व कप 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर वापसी करेगा। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 विश्व कप की मेजबानी कर चुके हैं। वहीं नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वनडे विश्व कप के मेजबान देश के रूप में सामने होगा।
2027 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के आठ, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया की राजधानी विंडहोक का एक वेन्यू शामिल है।
टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया शुरू
विश्व कप का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रशंसक 1 अक्तूबर 2026 से टिकट बैलेट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आईसीसी के मुताबिक यह प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नहीं होगी। बैलेट अवधि में प्राप्त सभी वैध आवेदनों पर समान रूप से विचार किया जाएगा। हालांकि, आवेदन करने से टिकट मिलने की गारंटी नहीं है।
वनडे विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम
| तारीख | मैच / टीम 1 | बनाम | टीम 2 | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| शनिवार, 2 अक्तूबर | QF1 | v | QF3 | विंडहोक |
| सोमवार, 4 अक्तूबर | QF1 | v | QF2 | विंडहोक |
| बुधवार, 6 अक्तूबर | QF2 | v | QF3 | विंडहोक |
| गुरुवार, 7 अक्तूबर | भारत | v | ऑस्ट्रेलिया | केप टाउन |
| शुक्रवार, 8 अक्तूबर | पाकिस्तान | v | अफगानिस्तान | श्वाणे |
| शुक्रवार, 8 अक्तूबर | इंग्लैंड | v | बांग्लादेश | विंडहोक |
| शनिवार, 9 अक्तूबर | जिम्बाब्वे | v | क्वालिफायर A | बुलावायो |
| शनिवार, 9 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका | v | न्यूजीलैंड | केप टाउन |
| रविवार, 10 अक्तूबर | भारत | v | पाकिस्तान | जोहान्सबर्ग |
| रविवार, 10 अक्तूबर | श्रीलंका | v | क्वालिफायर B | विंडहोक |
| सोमवार, 11 अक्तूबर | जिम्बाब्वे | v | अफगानिस्तान | बुलावायो |
| मंगलवार, 12 अक्तूबर | ऑस्ट्रेलिया | v | क्वालिफायर A | पार्ल |
| मंगलवार, 12 अक्तूबर | न्यूजीलैंड | v | बांग्लादेश | कुगोम्पो सिटी |
| बुधवार, 13 अक्तूबर | इंग्लैंड | v | श्रीलंका | विंडहोक |
| बुधवार, 13 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका | v | क्वालिफायर B | पार्ल |
| गुरुवार, 14 अक्तूबर | भारत | v | अफगानिस्तान | श्वाणे |
| शुक्रवार, 15 अक्तूबर | पाकिस्तान | v | क्वालिफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| शुक्रवार, 15 अक्तूबर | जिम्बाब्वे | v | ऑस्ट्रेलिया | हरारे |
| शनिवार, 16 अक्तूबर | श्रीलंका | v | बांग्लादेश | डरबन |
| शनिवार, 16 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका | v | इंग्लैंड | गेकेबरहा |
| रविवार, 17 अक्तूबर | भारत | v | क्वालिफायर A | ब्लोमफोंटेन |
| रविवार, 17 अक्तूबर | न्यूजीलैंड | v | क्वालिफायर B | हरारे |
| सोमवार, 18 अक्तूबर | ऑस्ट्रेलिया | v | अफगानिस्तान | कुगोम्पो सिटी |
| मंगलवार, 19 अक्तूबर | जिम्बाब्वे | v | पाकिस्तान | हरारे |
| मंगलवार, 19 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका | v | बांग्लादेश | डरबन |
| बुधवार, 20 अक्तूबर | न्यूजीलैंड | v | श्रीलंका | जोहान्सबर्ग |
| बुधवार, 20 अक्तूबर | इंग्लैंड | v | क्वालिफायर B | हरारे |
| गुरुवार, 21 अक्तूबर | अफगानिस्तान | v | क्वालिफायर A | कुगोम्पो सिटी |
| शुक्रवार, 22 अक्तूबर | ऑस्ट्रेलिया | v | पाकिस्तान | पार्ल |
| शुक्रवार, 22 अक्तूबर | दक्षिण अफ्रीका | v | श्रीलंका | जोहान्सबर्ग |
| शनिवार, 23 अक्तूबर | इंग्लैंड | v | न्यूजीलैंड | गेकेबरहा |
| शनिवार, 23 अक्तूबर | बांग्लादेश | v | क्वालिफायर B | श्वाणे |
| रविवार, 24 अक्तूबर | जिम्बाब्वे | v | भारत | विक्टोरिया फॉल्स |
| सोमवार, 25 अक्तूबर | A2 | v | B3 | जोहान्सबर्ग |
| मंगलवार, 26 अक्तूबर | B1 | v | A3 | गेकेबरहा |
| बुधवार, 27 अक्तूबर | B2 | v | AB4 | श्वाणे |
| गुरुवार, 28 अक्तूबर | A1 | v | A2 | विक्टोरिया फॉल्स |
| शुक्रवार, 29 अक्तूबर | B1 | v | B3 | कुगोम्पो सिटी |
| शनिवार, 30 अक्टूबर | A3 | v | AB4 | विक्टोरिया फॉल्स |
| रविवार, 31 अक्तूबर | B2 | v | A1 | जोहान्सबर्ग |
| सोमवार, 1 नवंबर | A2 | v | B1 | विक्टोरिया फॉल्स |
| मंगलवार, 2 नवंबर | B3 | v | AB4 | केप टाउन |
| बुधवार, 3 नवंबर | B2 | v | A3 | डरबन |
| गुरुवार, 4 नवंबर | A1 | v | B1 | पार्ल |
| शुक्रवार, 5 नवंबर | A2 | v | AB4 | डरबन |
| शनिवार, 6 नवंबर | B2 | v | B3 | ब्लोमफोंटेन |
| रविवार, 7 नवंबर | A1 | v | A3 | केप टाउन |
| सोमवार, 8 नवंबर | B1 | v | AB4 | डरबन |
| मंगलवार, 9 नवंबर | B2 | v | A2 | गेकेबरहा |
| बुधवार, 10 नवंबर | A3 | v | B3 | ब्लोमफोंटेन |
| गुरुवार, 11 नवंबर | A1 | v | AB4 | गेकेबरहा |
| शुक्रवार, 12 नवंबर | B2 | v | B1 | केप टाउन |
| शनिवार, 13 नवंबर | A2 | v | A3 | ब्लोमफोंटेन |
| रविवार, 14 नवंबर | A1 | v | B3 | डरबन |
| बुधवार, 17 नवंबर | सेमीफाइनल 1 | केप टाउन | ||
| गुरुवार, 18 नवंबर | सेमीफाइनल 2 | श्वाणे | ||
| रविवार, 21 नवंबर | फाइनल | जोहान्सबर्ग |
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.