कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला

साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की गरिमा गार्डन कॉलोनी में कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष ने विरोध करने पर परिवार के घर में घुसकर मारपीट की, महिलाओं से बदसलूकी की और गहने लूट लिए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एक आरोपी और उसके 12 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके पड़ोसी सोनू राठौर घर के सामने कुत्तों को मांसाहारी खाना खिलाते हैं। कई बार मना करने के बावजूद यह सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि 13 सितंबर की रात सोनू ने फिर ऐसा किया। विरोध करने पर वह अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और परिवार के सदस्यों से मारपीट की।
आरोप यह भी है कि महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और उनके सोने के कुंडल व चेन छीन लिए, जिससे पीड़िता के कान में चोट भी आई। वहीं, बेटे पर चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.