पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, दो युवकों की मौत और तीन घायल

HIGHLIGHTS
- देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए।
- हादसे में आयुष अग्रवाल (18) और कृष्णा सोनी (25) की जान चली गई।
- तीन अन्य युवक भी डूबने की स्थिति में आ गए, जिन्हें बचा लिया गया।
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में प्रतिमा विसर्जन के समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना में तीन अन्य युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बांध में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा को पानी के भीतर ले जाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका।
हादसे के दौरान उनके तीन अन्य साथी भी डूबने की स्थिति में आ गए। हालांकि, उन्हें बचा लिया गया, लेकिन वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
हादसे में दो युवकों की मौत
इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान आयुष अग्रवाल (18), पिता शेष अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 12, देवेंद्रनगर और कृष्णा सोनी (25), पिता नारायण दास सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 12, देवेंद्रनगर के रूप में हुई है।
तीन युवक घायल
हादसे में घायल युवकों में साहिल तिवारी, पिता डॉक्टर विनोद तिवारी, निवासी हिनौता और वर्तमान में देवेंद्रनगर निवासी; हरिओम द्विवेदी, पिता कृष्णकांत द्विवेदी, निवासी वार्ड क्रमांक 02, देवेंद्रनगर तथा करण सोनी शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.