पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद परगट सिंह ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

HIGHLIGHTS
- परगट सिंह पंजाब रवाना होने से पहले दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
- रविवार को उन्होंने केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।
- बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह पदभार ग्रहण करने से पहले दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पंजाब रवाना होने से पहले वह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलकर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद ले रहे हैं।
इन मुलाकातों के दौरान पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन को नई दिशा देने की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है। रविवार को परगट सिंह ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद परगट सिंह ने बताया कि केसी वेणुगोपाल के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पंजाब में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। इससे पहले भी वह कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। इनमें वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर शामिल हैं।
वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश
दिल्ली में परगट सिंह की लगातार हो रही बैठकों को पंजाब कांग्रेस की नई टीम के गठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों का सिलसिला पूरा करने के बाद ही परगट सिंह पंजाब पहुंचेंगे। इसी सप्ताह चंडीगढ़ में उनके प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने की संभावना है। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट समेत पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रह सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.