उड़ान भरने के 50 मिनट बाद लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

HIGHLIGHTS
- फ्लाइट ने कोच्चि से अबू धाबी के लिए उड़ान भरी थी।
- विमान को करीब 50 मिनट बाद वापस लौटना पड़ा।
- उस समय विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
कोच्चि। कोच्चि से अबू धाबी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। विमान के ऑयल प्रेशर के डेंजर जोन में पहुंचने के बाद केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुई एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 (बोइंग 737) ने उड़ान भर ली थी। टेक-ऑफ के करीब 50 मिनट बाद जब विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तब पायलट और को-पायलट ने इंजन 1 में तेल का स्तर तेजी से कम होता देखा।
ऑयल प्रेशर के डेंजर जोन में पहुंचने के बाद पायलट ने इंजन बंद कर दिया। इसके बाद विमान को वापस कोच्चि लाया गया और कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.