सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- सबसे जरूरी गठबंधन की जीत

HIGHLIGHTS
- अखिलेश यादव ने गठबंधन के सभी दलों से मिलकर काम करने की अपील की।
- उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट होने पर सफर आसान हो जाता है।
- अखिलेश ने गठबंधन की जीत को सभी संघर्षरत लोगों की संयुक्त कोशिश बताया।
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन की रणनीति को लेकर अपना संदेश दिया है। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन में किस दल को कितनी सीटें मिलती हैं या कौन सी सीट किसके हिस्से में जाती है, यह अहम नहीं है। सबसे जरूरी यह है कि गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि जब लक्ष्य स्पष्ट होता है तो हाथ में हाथ होता है और मंजिल पर नजर हो तो सफर आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी दलों को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।
बात सीट की नहीं, जीत की है
अखिलेश यादव ने अपने संदेश में दोहराया, 'बात सीट की नहीं जीत की है।' उन्होंने कहा कि यह जीत केवल गठबंधन में शामिल दलों की नहीं होगी, बल्कि उन सभी लोगों के साझा प्रयास की जीत होगी जो लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण का भी किया जिक्र
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में सांप्रदायिकता, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि सांप्रदायिकता दोबारा सिर न उठा सके और लोकतंत्र, संविधान तथा आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए।
'जय संविधान-जय हिंदुस्तान!'
उन्होंने देश में सौहार्द बनाए रखने के साथ तरक्की और खुशहाली को आगे बढ़ाने की बात कही। अपने पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने लिखा, 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान!'
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.