लाखों दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी बोले- ऐतिहासिक होगा इस बार का दीपोत्सव

HIGHLIGHTS
- उपराष्ट्रपति, विदेशी राजनयिक और साधु-संत आयोजन में शामिल होंगे।
- सरयू तट पर स्थित अयोध्या को दीपोत्सव के लिए सजाया गया है।
- लाखों दीपों की रोशनी से रामनगरी जगमगाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या पहुंच रहे उपराष्ट्रपति, विदेशी राजनयिकों, साधु-संतों और देश-विदेश से आने वाले रामभक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरयू नदी के तट पर बसी पावन नगरी अयोध्या भव्य दीपोत्सव के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों का इंतजार और करोड़ों सनातनियों की आस्था आज लाखों दीपों की सुनहरी रोशनी के रूप में नजर आएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए अपने संदेश में कहा कि दीपोत्सव अंधकार पर प्रकाश और सत्य एवं धर्म की सदैव होने वाली विजय का प्रतीक बनेगा। इस पावन अवसर पर पूरी अवधपुरी का वातावरण उत्साह और भक्ति से सराबोर है।
उपराष्ट्रपति और विदेशी मेहमानों का अयोध्या में अभिनंदन
योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या आ रहे उपराष्ट्रपति, मित्र देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिकों, विशिष्ट अतिथियों, साधु-संतों और रामभक्तों का प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का संदेश देने वाले इस पर्व में सभी अतिथियों की उपस्थिति दीपोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाएगी।
उन्होंने सभी लोगों से धर्म, मर्यादा और प्रकाश के इस भव्य पर्व का साक्षी बनने की अपील की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.