अंबाला में BSNL की इमारत सील, 15 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स था बकाया

HIGHLIGHTS
- नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर कार्रवाई की।
- बीएसएनएल की तीन इमारतों का संपत्ति कर लंबित था।
- मुख्य एक्सचेंज भवन और सामने की इमारत भी कार्रवाई के दायरे में आई।
संपत्ति टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंबाला शहर के आर्य चौक स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय और परिसर को सील कर दिया। बीएसएनएल पर नगर निगम का 15 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।
तीन साल से जमा नहीं हुआ था संपत्ति टैक्स
मौके पर मौजूद नगर निगम के अकाउंटेंट राज कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की इमारतों का संपत्ति कर पिछले तीन साल से बकाया था। इसमें मुख्य एक्सचेंज भवन, उसके सामने मौजूद इमारत और मानव चौक स्थित परिसर शामिल हैं। नगर निगम की ओर से बीएसएनएल अधिकारियों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन न तो उनकी ओर से कोई जवाब दिया गया और न ही टैक्स जमा कराया गया।
नोटिस की अनदेखी के बाद नगर निगम प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में इमारत को सील करने की कार्रवाई की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.