सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।
- एंबुलेंस लखनऊ से सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी।
- पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते देवरिया ले जाया जा रहा था।
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। एंबुलेंस लखनऊ से सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर गाजीपुर जा रही थी। दुर्घटना में देवरिया के गइला, दुधिला निवासी साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28), राम समुझ सिंह (40) और चालक जसपाल (30) की मौत हो गई।
पार्थिव शरीर को घर ले जाया जा रहा था
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर यूपीडा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। यूपीडा कर्मियों के अनुसार, दो शव पिठला अस्पताल भेजे गए हैं। वहीं, चालक का शव एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर एसआई शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को एक तरफ कराते हुए हादसे की जानकारी ली और यातायात प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखा।
एसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के गइला, दुधिला निवासी सत्यवान सिंह सूबेदार थे और उनका निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते देवरिया ले जाया जा रहा था।
जरई कला के पास एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लिपटा हुआ है, इसलिए उसे हलियापुर थाने लाकर रखा गया है। वहीं, अन्य दो शव पिठला कुमारगंज के अस्पताल भेजे गए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.