इस्तीफे की मांग के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरे BJP नेता, बोले- पद्म भूषण मिलना चाहिए

HIGHLIGHTS
- शमिक भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के मौजूदा विवाद के बीच बयान दिया।
- उन्होंने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया की बात कही।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक मतदाताओं ने निर्भय होकर वोट डाला।
कोलकाता। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को कम से कम पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए।
शमिक भट्टाचार्य के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में बंगाल में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए और मतदाताओं ने बिना डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीमा से सटे राज्य में ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की पहल की। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान बंगाल की जनता ने इस कार्रवाई का समर्थन किया।
शमिक भट्टाचार्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर भी राहुल गांधी के बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाता।
गौरतलब है कि एसआईआर के दौरान चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखने के आरोप लगाए गए हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.