प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और वीडियो सामने आया, मौत से पहले छत पर बैठे दिखे

HIGHLIGHTS
- वीडियो में रसिक दुलारी शरण चौथी मंजिल की छत पर दिखाई दे रहे हैं।
- वह छत पर करीब 11 सेकंड तक बैठे नजर आते हैं।
- इसी दौरान एक अन्य साधक सीढ़ियों से छत की ओर आता दिखाई देता है।
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। तेजी से वायरल हो रहे 33 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह वराह घाट क्षेत्र स्थित गऊ कृपा कुंज की चौथी मंजिल की छत पर पहुंचते हैं और कुछ देर बैठने के बाद नीचे छलांग लगा देते हैं।
वीडियो में नजर आ रहा है कि छत पर रसिक दुलारी शरण के पास एक अन्य शिष्य पहुंचता है और उनकी ओर बढ़ता है। हालांकि, इससे पहले कि वह उनके पास पहुंच पाता, रसिक दुलारी शरण तेजी से उठते हैं और इमारत से नीचे गिर जाते हैं।
33 सेकंड का वीडियो आया सामने
वराह घाट क्षेत्र स्थित गऊ कृपा कुंज की चौथी मंजिल से नीचे कूदने से पहले का यह वीडियो सामने आया है। 33 सेकंड के वीडियो में दिखाई देता है कि रसिक दुलारी शरण छत पर करीब 11 सेकंड तक बैठे रहते हैं।
इसके बाद जैसे ही कोई दूसरा साधक सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचता है, रसिक दुलारी शरण अचानक उठते हैं और चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा देते हैं। वीडियो के आधार पर यह भी सवाल उठ रहा है कि भवन में मौजूद शिष्यों के पास उन्हें बचाने का मौका था।
क्या कटा हुआ था गुप्तांग?
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि रसिक दुलारी शरण अपने कमरे से चौथी मंजिल की छत पर किस स्थिति में पहुंचे थे। क्या गुप्तांग कटने के बाद वह छत पर आए और वहां बैठ गए थे? इसके बाद किसी अन्य साधक के छत पर पहुंचने पर उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग क्यों लगाई? क्या वह किसी तरह के डर में थे?
पुलिस कर रही जांच
कोतवाली पुलिस का कहना है कि रसिक दुलारी शरण की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आश्रम में रह रहे शिष्यों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.