अयोध्या: सरयू नदी के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS
- अयोध्या के गुप्तारघाट का बताकर सरयू नदी के बीच नाव पर बीयर और मांसाहारी भोजन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- वीडियो में चार युवक नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
- पुलिस वीडियो की सत्यता, स्थान और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है, पुष्टि होने पर कार्रवाई की जा सकती है।
अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के बीच नाव पर कथित तौर पर बीयर और मांसाहारी भोजन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थाना कैंट क्षेत्र के गुप्तारघाट का है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान करने और पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं।
वायरल वीडियो में चार युवक नाव पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने बीयर की कैन और मांसाहारी भोजन होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे मां सरयू की मर्यादा और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवक गुप्तारघाट इलाके के निषाद समुदाय से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता, उसके स्थान और उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की जांच कर रही है। जांच में यदि वीडियो गुप्तारघाट का पाया जाता है और उसमें किए गए कृत्य की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.