यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी आजाद समाज पार्टी, 34 विधानसभा सीटों पर प्रभारी किये नियुक्त

HIGHLIGHTS
- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- पार्टी ने रविवार को 34 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की तीसरी सूची जारी की।
- सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक की सीटें शामिल हैं।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने रविवार को 34 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक की सीटों को शामिल किया गया है। पार्टी ने एससी, ओबीसी और मुस्लिम वर्ग के नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट पर विनय रतन सिंह, सहारनपुर की रामपुर मनिहारान से कमल सिंह वालिया, मुरादाबाद की कुंदरकी से डॉ. शकील अहमद, गाजियाबाद से पुष्पेंद्र जाटव और गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से उमेश भाटी देवटा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से रशीद खान, अलीगढ़ की छर्रा से जितेंद्र सिंह लोधी, आगरा साउथ से जावेद कुरैशी, आगरा नॉर्थ से अर्जुन दिवाकर और खेरागढ़ से भूपेंद्र कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। कासगंज से प्रमोद कुमार, अमांपुर से हरिओम लोधी, बरेली की नवाबगंज सीट से डॉ. नाजिया अंसारी और बरेली से मो. शरीफ अली को प्रभारी बनाया गया है।
पीलीभीत की पूरनपुर सीट से प्रेम गौतम, शाहजहांपुर की ददरौल से महेश वर्मा लोधी, लखीमपुर खीरी की कस्ता से सुषमा राज और मोहम्मदी से सहीम खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सीतापुर की महमूदाबाद से पूजा वर्मा, उन्नाव की पुरवा से राजू अंबेडकर, कन्नौज से सुनील दिवाकर और कानपुर देहात की रसूलाबाद सीट से बबली गौतम (शशिबाला) को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया सीट से धर्मेंद्र कुमार कमांडो, कानपुर नगर की बिल्हौर से अलका गौतम और कल्याणपुर से विष्णु कुमार सविता को जिम्मेदारी मिली है। जालौन की माधौगढ़ से श्रीप्रकाश राठौर, झांसी नगर से संतोष फौजी और ललितपुर की महरौनी सीट से हरीश सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
प्रयागराज की सोरांव सीट से शिव बाबू सरोज, बस्ती की कप्तानगंज से मोहम्मद इफ्तिकार, देवरिया की रामपुर कारखाना से मोहम्मद अफरोज खान, आजमगढ़ की दीदारगंज से नदीम अख्तर, जौनपुर की शाहगंज से प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार और वाराणसी की अजगरा सीट से संदीप कुमार बाबा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.