दिल्ली के कपड़ों के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी सूरज गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- पश्चिमी दिल्ली के वस्त्र महल कपड़ों के शोरूम में 18 वर्षीय शबनम की हत्या।
- शनिवार रात शोरूम के चेंजिंग रूम में मिला युवती का शव।
- आरोपी ने धारदार हथियार से शबनम की गर्दन पर हमला किया।
पश्चिमी दिल्ली। मोती नगर इलाके के एक कपड़े के शोरूम के चेंजिंग रूम में 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से बाहर भागने की तैयारी में था। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद से समय रहते उसे पकड़ लिया।
गला काटकर की गई थी युवती की हत्या
शनिवार रात कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी शोरूम पहुंचा और युवती को चेंजिंग रूम में ले गया। वहां उसने धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
शोरूम बंद करने से पहले स्टाफ के सदस्यों ने चेंजिंग रूम में युवती का शव देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। शुरुआती जांच में हत्या की वजह एकतरफा प्यार होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान शबनम के तौर पर हुई है। वह अपने परिवार के साथ पश्चिमी दिल्ली में रहती थी और मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित वस्त्र महल नाम के कपड़ों के शोरूम में नौकरी करती थी। शनिवार शाम उसकी छुट्टी के समय आरोपी युवक शोरूम पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि सूरज और शबनम पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से उनके रिश्ते में अनबन चल रही थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.