'एक चाय-दो समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा', बवाना स्टेडियम में प्रदर्शनकारियों का वीडियो वायरल

HIGHLIGHTS
- बवाना स्टेडियम में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को चाय, समोसे और पानी दिया गया।
- जलपान के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'एक चाय-दो समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा' का नारा लगाया।
- प्रदर्शनकारियों के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के लिए बवाना स्टेडियम में चाय, समोसे और पानी की व्यवस्था की गई थी। जलपान मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने 'एक चाय-दो समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा' का नारा लगाया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो अब वायरल हो रहा है।
चाय-समोसे के बीच प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
जानकारी के अनुसार, बवाना स्टेडियम में हिरासत में रखे गए प्रदर्शनकारियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। उन्हें चाय, समोसे और पानी की बोतलें दी गईं। जलपान के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लोगों को घर वापस जाने में सहायता देने की व्यवस्था भी की गई थी।
महिला प्रदर्शनकारियों को घर पहुंचाने की व्यवस्था
महिला प्रदर्शनकारियों और उनके साथ आए लोगों को रिठाला मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे वे वहां से अपने घर जा सकें। वहीं, पुरुष प्रदर्शनकारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद के लिए डीटीसी बसों का इंतजाम किया गया।
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए थे कि हिरासत में ली गई महिलाओं और लड़कियों को उनके घर तक छोड़ा जाए। महिलाओं को घर पहुंचाने से संबंधित वीडियो भी सामने आए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.