राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, बीजेपी ने घेरा

HIGHLIGHTS
- रिचा बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं।
- पत्रकार के मुताबिक, वह तीन महीने की गर्भवती हैं।
- घटना के बाद रिचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान बिहार की गर्भवती महिला पत्रकार रिचा परासर के साथ कथित बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उन पर गुंडों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
रिचा परासर बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई सीवान के डीएवी पब्लिक स्कूल से की है। उनके पिता सरकारी शिक्षक रह चुके हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।
रिचा चार बहनों में तीसरे स्थान पर हैं। वह ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उनकी शादी पिछले साल ही दिल्ली में हुई थी। रिचा ने इस घटना को अपने लिए बेहद दिल दहला देने वाला अनुभव बताया है।
कैसे हुई पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी?
रिचा के मुताबिक, राहुल गांधी के मार्च के दौरान वह सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थीं और बाहर गेट पर खड़ी थीं। राहुल गांधी के पहुंचने पर उन्होंने उनका बयान लेने के लिए माइक आगे किया, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने माइक हटा दिया। कुछ देर बाद जब दूसरे मीडियाकर्मियों ने दोबारा माइक लगाया, तो रिचा ने भी अपना माइक आगे बढ़ाया।
रिचा ने बताया कि उनके लिए यह एक बड़ा अवसर था और इसी वजह से वह राहुल गांधी के पास उनका बयान लेने पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़कर खींच लिया, जिससे वह सीढ़ियों पर पेट के बल गिर गईं। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने कैमरामैन को भी खींचकर धक्का दिया, जिससे वह रिचा के ऊपर गिर गया। रिचा के अनुसार, इसके बाद कई अन्य लोग भी एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।
तीन महीने की गर्भवती हैं रिचा
रिचा ने बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती हैं और घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी हालत ठीक है, लेकिन इस घटना से उन्हें काफी मानसिक आघात पहुंचा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.