बिजनौर: नजीबाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

नजीबाबाद (बिजनौर)। मंगलवार सुबह नजीबाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना तेज था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर दूर डबल फाटक पुल के नीचे हुआ। डाउन लाइन पर लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
ट्रैक पर शव के कारण ट्रेन रोकी गई
हादसे के बाद ट्रैक पर शव पड़े रहने के कारण सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो पैसेंजर ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर रोकना पड़ा। यह ट्रेन सुबह करीब 6:40 बजे स्टेशन पहुंची थी, जिसे करीब एक घंटे बाद 7:45 बजे आगे के लिए रवाना किया गया।
पुलिस जांच और पहचान के प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी प्रभारी कमाल किशोर और उपनिरीक्षक राहुल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटवाया।
रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति घूमंतू हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.