देशFEATURED
बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर भाजपा की जीत, बड़े अंतर से दर्ज की विजय

HIGHLIGHTS
- पश्चिम बंगाल की दोनों विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
- नंदीग्राम सीट हासिरानी रथ ने भाजपा के टिकट पर जीती।
- नंदीग्राम में जीत का अंतर 1,22,753 वोट रहा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। नंदीग्राम सीट पर पार्टी की प्रत्याशी हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर भाजपा के शाखारभ सरकार 75,748 वोटों से विजयी रहे।
रेजीनगर में करीब 74 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। ऐसे में इस सीट पर भाजपा की जीत को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गौरतलब है कि दोनों विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के छोड़ने के बाद रिक्त हुई थी, जबकि रेजीनगर सीट आम आदमी उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के छोड़ने के कारण खाली हुई थी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.