'2029 के बाद दुबई चला जाऊंगा', उपचुनाव में हार के बाद हुमायूं कबीर का ऐलान

HIGHLIGHTS
- इसके बाद 10 साल का वीजा लेकर दुबई जाने का इरादा जताया।
- हुमायूं कबीर ने दुबई में स्थायी रूप से बसने की इच्छा जाहिर की।
- फिलहाल उनका ध्यान मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण पूरा कराने पर है।
कोलकाता: बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने 2029 के बाद भारत छोड़कर दुबई में बसने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह 2029 तक भारत में रहेंगे। इसके बाद 10 साल का वीजा लेकर दुबई चले जाएंगे और वहीं अपना ठिकाना बना लेंगे।
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हुमायूं कबीर ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान मस्जिद का निर्माण कार्य पूरा कराने पर है। उन्होंने साफ किया कि मस्जिद का निर्माण पूरा होने के बाद ही वह दुबई जाने की योजना पर आगे बढ़ेंगे।
2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी कही बात
हुमायूं कबीर ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपनी मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता अधीर चौधरी चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो वह उन्हें एक बार फिर हराना चाहेंगे।
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.