गोड्डा में डेढ़ माह पहले दफन महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

HIGHLIGHTS
- पुलिस को जांच के दौरान मामले से जुड़े कुछ सुराग मिले थे।
- पूछताछ के बाद पुलिस ने देवीलाल मुर्मू की निशानदेही पर शव बरामद किया।
- बरामद शव करीब डेढ़ से दो माह पुराना बताया गया है।
गोड्डा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव में बुधवार देर शाम पुलिस ने नदी किनारे स्थित श्मशान स्थल से करीब डेढ़ माह पहले दफन किए गए महिला के शव को बाहर निकाला।
बरामद शव की पहचान 30 वर्षीय जूही मरीना किस्कू, पत्नी देवीलाल मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, देवीलाल मुर्मू ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को श्मशान स्थल में गाड़ दिया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, देवीलाल मुर्मू सेवानिवृत्त फौजी हैं। बताया गया है कि पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद के बाद उन्होंने कथित तौर पर धारदार हथियार से जूही की हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को मखनी गांव में नदी किनारे बने श्मशान स्थल में दफना दिया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले, जिसके बाद देवीलाल से पूछताछ की गई।
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में उसने शव को गाड़ने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को शव बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, शव करीब डेढ़ से दो माह पुराना है और काफी क्षत-विक्षत हो चुका है। जूही का मायका अमरपुर गांव में है, जबकि उसका परिवार मखनी गांव से कुछ दूरी पर रहता है।
मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा ने बताया कि आरोपित पति की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.