झारखण्ड
BRICS Summit को बम से उड़ाने की धमकी, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; युवक हिरासत में

HIGHLIGHTS
- गुजरात पुलिस को धमकी से संबंधित एक ईमेल मिलने के बाद गांधीनगर में मामला दर्ज किया गया था।
- पूछताछ के दौरान देवघर के एक युवक के बारे में जानकारी मिलने पर टीम यहां पहुंची।
- पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ शुरू की है।
देवघर। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बम धमाके की धमकी से जुड़े मामले की जांच के लिए गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची है। टीम ने यहां एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामला ब्रिक्स सम्मेलन के साथ-साथ गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित बताया जा रहा है।
गुजरात पुलिस को इस संबंध में एक ईमेल मिला था। इसके बाद 10 सितंबर को गांधीनगर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने वहां एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान देवघर के एक युवक के बारे में जानकारी सामने आई, जिसके बाद गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.