पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

HIGHLIGHTS
- शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब ढाई बजे पुलिस मुठभेड़ हुई।
- मुठभेड़ शिव बाबा धाम परिसर के पास हुई।
- पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया।
अंबेडकरनगर: शहर कोतवाली क्षेत्र में शिव बाबा धाम परिसर के पास बुधवार तड़के करीब ढाई बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी के सिपाही सोनू यादव घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मारा गया बदमाश वाहिद अंसारी 'बिल्लू इंदौरिया गैंग' से जुड़ा हुआ था। वह गोरखपुर जिले से भी वांछित चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फिलहाल पुलिस टीम मृतक के आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.