दिल्ली-एनसीआरFEATURED
दिल्ली के सत्य निकेतन में बारिश के बीच बिल्डिंग ढही, 8 लोगों के दबे होने की आशंका

HIGHLIGHTS
- हादसे की सूचना दोपहर करीब 1:30 बजे मिली।
- स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
- पुलिस और दमकल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के बीच एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
बिल्डिंग गिरने के बाद सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़कों का पीजी हॉस्टल ढह गया है। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.