पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, सैर के दौरान हुए बेहोश; AIIMS में भर्ती

HIGHLIGHTS
- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह सैर के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
- कुछ मिनट तक बेहोश रहने के बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर लेकर पहुंचे।
- आईएलबीएस की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की।
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। वह सुबह सैर पर निकले थे, इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ मिनट तक होश में नहीं आने के बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर वाहन की मदद से उनके आवास पर लेकर पहुंचे।
घर पहुंचने पर आईएलबीएस की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और जरूरी चिकित्सा सहायता दी। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचाया गया।
सूत्रों के मुताबिक, 75 वर्षीय जगदीप धनखड़ को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल में उनकी जरूरी जांच और उपचार किया जा रहा है।
हालांकि, धनखड़ की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर एम्स प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति का आकलन कर रही है।
गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। इसके बाद जुलाई 2025 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.