चंबा में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, तीन की मौत; कई घायल

HIGHLIGHTS
- हादसा शनिवार सुबह चालुज मोड़ के पास हुआ।
- बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार बताए गए।
- दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह यात्रियों से भरी एक निजी शर्मा बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना चालुज मोड़ के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे में तीन यात्रियों की मौत होने की सूचना है, जबकि कुछ यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद शुरू की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस ने की तीन मौतों की पुष्टि
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ यात्री घायल हुए हैं।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.