रायबरेली से कानपुर बस सफर हुआ सस्ता, किराये में 9 रुपये की कटौती

HIGHLIGHTS
- रायबरेली से कानपुर जाने वाली परिवहन निगम की बसों का किराया 181 रुपये से घटाकर 172 रुपये किया गया।
- नए मार्ग से बसों की दूरी करीब छह किलोमीटर कम होगी, जिससे समय और किराये दोनों में बचत होगी।
- किराया कम होने से सात हजार से अधिक यात्रियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
रायबरेली। परिवहन निगम डिपो से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। डिपो से संचालित बसों में रायबरेली से कानपुर तक का किराया नौ रुपये कम कर दिया गया है। अब यात्रियों को इस रूट पर सफर करने के लिए 181 रुपये की जगह 172 रुपये किराया देना होगा। किराये में कमी से सात हजार से अधिक यात्रियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि रायबरेली डिपो से कानपुर मार्ग पर करीब 35 बसों का संचालन किया जा रहा है। अभी तक डिपो की बसें कानपुर में यशोदा नगर होते हुए झकरकटी बस स्टेशन पहुंचती थीं, जिससे बसों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी।
अब बसों का संचालन यशोदा नगर के स्थान पर रामादेवी होते हुए झकरकटी बस स्टेशन तक किया जाएगा। नए मार्ग से बसों की दूरी करीब छह किलोमीटर कम हो जाएगी।
दूरी घटने से कम हुआ किराया
बसों के नए मार्ग से दूरी कम होने के बाद परिवहन निगम ने रायबरेली से कानपुर तक का किराया भी घटा दिया है। पहले यात्रियों को प्रति व्यक्ति 181 रुपये किराया देना पड़ता था, जिसे अब कम करके 172 रुपये कर दिया गया है।
इससे यात्रियों को हर सफर में नौ रुपये की बचत होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि नए मार्ग से बसों के संचालन में समय और दूरी दोनों की बचत होगी। साथ ही यात्रियों को कम किराये में कानपुर पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि मार्ग परिवर्तन के बाद यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.