त्रिपुरा में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर वोटिंग

HIGHLIGHTS
- त्रिपुरा में शुक्रवार सुबह सात बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।
- अगरतला नगर निगम समेत 16 शहरी स्थानीय निकायों में वोट डाले जा रहे हैं।
- चुनाव में कुल 5.56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगरतला। त्रिपुरा में शुक्रवार सुबह सात बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग कराई जा रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस चुनाव में अगरतला नगर निगम समेत राज्य के 16 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 5.56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके वोट से 268 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 733 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। अगरतला नगर निगम में कुल 51 वार्ड हैं।
क्या सभी मतदान केंद्रों पर शुरू हुई वोटिंग?
राज्य चुनाव आयोग के सचिव अनुराग सेन ने बताया कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। उन्होंने कहा, 'राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया'।
कितने सुरक्षाकर्मी किए गए तैनात?
चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए करीब 4,600 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 39 कंपनियां भी शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.