केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला; जांच समिति गठित

HIGHLIGHTS
- केंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है।
- इसके साथ ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
- राधा चौहान को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी सूत्रों के मुताबिक, गठित विशेष समिति सीबीएसई द्वारा OSM सेवाओं के लिए अपनाई गई खरीद प्रक्रिया, टेंडर प्रणाली और उससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी।
- आदेश के अनुसार, इस समिति की अध…
केंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
एस. राधा चौहान को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, गठित विशेष समिति सीबीएसई द्वारा OSM सेवाओं के लिए अपनाई गई खरीद प्रक्रिया, टेंडर प्रणाली और उससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी। आदेश के अनुसार, इस समिति की अध्यक्षता क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान को सौंपी गई है।
समिति को यह भी अधिकार दिया गया है कि वह जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न विभागों और संबंधित कार्यालयों के अधिकारियों की सहायता ले सके। इसके साथ ही सचिवीय सहयोग कैपेसिटी बिल्डिंग कमेटी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
एक महीने में रिपोर्ट देने के निर्देश
सरकार ने समिति को निर्देश दिया है कि वह अपनी जांच पूरी कर एक महीने के भीतर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को रिपोर्ट सौंपे।
OSM प्रणाली पर पहले से उठ रहे थे सवाल
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली, मूल्यांकन प्रक्रिया और टेंडरिंग प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। छात्रों और कई संगठनों ने भी इस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की थी। अब सरकार का यह कदम इन सभी मामलों की गहन जांच और स्पष्टता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.