सीएम ग्रिड परियोजना से लखनऊ की 7 सड़कें बनेंगी स्मार्ट और व्यवस्थित

लखनऊ। शहर की सात प्रमुख सड़कों को स्मार्ट बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण और सुधार का काम जारी है। इन सड़कों पर अब फुटपाथ, भूमिगत ड्रेनेज और केबलिंग का काम किया जा रहा है, जिससे शहर का परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा।
निर्माण में बिजली और इंटरनेट के केबल ऊपर से नहीं दिखाई देंगे। साथ ही एक रिजर्व लाइन भी रखी जाएगी, ताकि किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में आपूर्ति बनी रहे। सड़क पर पार्किंग व्यवस्थित करने के लिए हर कुछ दूरी पर पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। जगह-जगह बेंच और हरियाली लगाई जाएगी, ताकि सड़कें न केवल व्यवस्थित बल्कि आकर्षक भी दिखें। सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त की जा रही हैं और घरों से सीवर व जलनिकासी पाइप भी भूमिगत किए जा रहे हैं। लक्ष्य है कि जनवरी तक सभी सड़कों को स्मार्ट बनाया जाए।
सीएम ग्रिड परियोजना के तहत यह काम कई स्तर पर निगरानी के साथ चल रहा है। फेज-एक में सात प्रमुख सड़कों का निर्माण और सुधार शामिल है। मंगलवार को यूूपी़डा के सीईओ महेंद्र बहादुर सिंह ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उनके साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार, यूूपी़डा के डिप्टी सीईओ अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश चंद्र वर्मा, मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) मनोज प्रभात और अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा भी मौजूद थे।
टीम ने पुरनिया अलीगंज रोड से सावित्री अपार्टमेंट होते हुए जनगणना निदेशालय, कुर्सी रोड तक और मंदिर मार्ग गोल मार्केट से कपूरथला चौराहे तक हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें फुटपाथ निर्माण, टाइल्स व स्टेपिंग, स्ट्राम वाटर ड्रेन और ओवरहेड लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम शामिल है। इग्नू रोड से एलएन हाउस तक और एलडीए कालोनी कानपुर रोड के रजनी खंड में भी निर्माण कार्य जारी है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि परियोजना के बाद उनका क्षेत्र पहले से अधिक व्यवस्थित और आकर्षक दिख रहा है। नई स्ट्रीट डिजाइन से सड़कें आधुनिक और व्यवस्थित हो रही हैं।
सड़कों की सूची जहां काम चल रहा है:
-
कालिदास मार्ग चौराहा से सिविल अस्पताल होते हुए अटल चौराहा (हजरतगंज चौराहा)
-
यूनिवर्सिटी रोड से हनुमान धाम रोड से आरबीएल रोड चौराहा तक
-
पुरनिया अलीगंज से सुलभ शौचालय, सावित्री अपार्टमेंट के सामने से गोयल मामा रोड
-
सावित्री अपार्टमेंट से कुर्सी रोड पेट्रोल पंप तक
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.