एलन मस्क के स्टारशिप ने रचा इतिहास, मेकाजिला ने हवा में ही पकड़ा अंतरिक्ष यान

HIGHLIGHTS
- स्पेसएक्स के स्टारशिप की पहली मिड-एयर रिकवरी सफल रही।
- करीब 22 घंटे की यात्रा के बाद यान टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर लौटा।
- विशाल मैकेनिकल आर्म्स यानी मेकाजिला ने स्टारशिप को हवा में पकड़ा।
नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। शनिवार को अंतरिक्ष से लौटे इस यान को करीब 22 घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद टेक्सास स्थित लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) ने हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
स्टारशिप की यह पहली मिड-एयर रिकवरी है। इसे एलन मस्क की पूरी तरह से पुन: उपयोग की जा सकने वाली रॉकेट प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
लौटते समय स्टारशिप बादलों के बीच से नीचे आया। इस दौरान इसके इंजन दोबारा चालू हुए, यान सीधा हुआ और धीरे-धीरे लॉन्च टॉवर की विशाल भुजाओं के बीच पहुंच गया।
इंजन बंद होने के बाद स्टारशिप जमीन से ऊपर हवा में ही लटका रहा। स्पेसएक्स ने इस ऐतिहासिक लैंडिंग का वीडियो साझा किया और लिखा, “मेकाजिला ने स्टारशिप को पकड़ लिया है! पूरी टीम को बधाई।”
शुक्रवार दोपहर टेक्सास के स्टारबेस से 407 फीट ऊंचे इस रॉकेट ने उड़ान भरी थी। इसके दोनों स्टेज सफलतापूर्वक अलग हो गए।
इसके बाद ऊपरी स्टेज स्टारशिप कक्षा में पहुंचा, जहां उसने 26 एडवांस्ड स्टारलिंक सैटेलाइट तैनात किए। यान ने करीब 260-265 किलोमीटर की ऊंचाई पर 14 चक्कर भी पूरे किए। यह स्पेसएक्स का 15वां फुल-स्केल स्टारशिप मिशन था और कक्षा तक पहुंचने का दूसरा सफल सफर रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.