बलिया में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

HIGHLIGHTS
- बलिया में नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर शनिवार रात करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ।
- निछुवाडीह के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
- हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई।
बलिया। छठ पर्व की खुशियां चार परिवारों के लिए दुख में बदल गईं। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुवाडीह के पास शनिवार देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की जान चली गई। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों ने मऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब दो बजे दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान कुनाल (22), धनंजय पटेल (23), अभिषेक पटेल (24) और गोलू ठाकुर के रूप में हुई है। चारों युवक गौवापार के करूमपुरा से कार से नगरा आए थे। घर लौटते समय निछुवाडीह के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और दैत्यराज बाबा स्थल के पास सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चार युवकों की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा छा गया है।
नगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में मृत घोषित किया गया। वहीं, गंभीर हालत में मऊ के अस्पताल ले जाए गए दो अन्य युवकों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.