गांधी जयंती पर CM योगी ने बापू को किया नमन, लाल बहादुर शास्त्री को भी दी श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांधी जयंती पर लखनऊ के हजरतगंज पहुंचे।
- उन्होंने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
- सीएम योगी ने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर भजन भी सुने।
लखनऊ। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम योगी गांधी प्रतिमा के पास बैठकर भजन भी सुने।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए पूरे विश्व को स्वदेशी और अहिंसा के जरिए स्वतंत्रता का संदेश देने वाले ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। उन्होंने प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं भी दीं।
सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए लगातार मार्गदर्शन देते हैं।
लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष के जरिए देश के सैनिकों और अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सीएम योगी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.