दिल्ली पुलिस भर्ती 2025: कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल तक PE&MT का नया शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

HIGHLIGHTS
- PE&MT का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
- चार पदों के लिए परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है।
- नया एडमिट कार्ड/ई-एडमिशन सर्टिफिकेट जारी होगा।
दिल्ली पुलिस भर्ती-2025 के तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के चार पदों के लिए फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अब तय की गई नई तारीख के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।
इन पदों के लिए जारी हुई नई तारीखें
कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के बचे हुए उम्मीदवारों का फिजिकल एंड्योरेंस और मेजरमेंट टेस्ट 18 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) का PE&MT 28 और 29 सितंबर 2026 को होगा।
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के लिए परीक्षा 30 सितंबर और 1 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) का PE&MT 3 से 5 अक्तूबर 2026 तक होगा।
| पद | बदली हुई PE&MT तारीख |
|---|---|
| कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के बचे उम्मीदवार | 18 सितंबर से 26 सितंबर 2026 |
| हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) | 28 और 29 सितंबर 2026 |
| हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) | 30 सितंबर और 1 अक्तूबर 2026 |
| कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) | 3 से 5 अक्तूबर 2026 |
क्या नए एडमिट कार्ड जारी होंगे?
इन चारों पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड/ई-एडमिशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
PE&MT में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड में दिए गए तारीख, स्थान और रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही पहुंचना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
सबसे पहले दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर Recruitment/Recruitment Notices सेक्शन खोलें।
यहां Delhi Police Examination 2025 - PE&MT से जुड़े एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.