दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह बम की सूचना मिलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। करीब 10:40 बजे आए एक फोन कॉल में दावा किया गया कि लवली पब्लिक स्कूल परिसर में विस्फोटक सामग्री छिपाई गई है।
जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और अन्य आपातकालीन एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। मौके पर कई फायर टेंडर, बम निरोधक दल और डॉग स्क्वॉड को भेजा गया। सुरक्षा मानकों के तहत छात्रों, शिक्षकों और पूरे स्कूल स्टाफ को इमारत से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
पुलिस टीमों ने स्कूल परिसर को घेरकर गहन तलाशी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारीयों के मुताबिक, विस्तृत जांच जारी है और आगे की जानकारी प्रतीक्षित है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.