दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन

HIGHLIGHTS
- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध।
- रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली के चलते बदलेगी यातायात व्यवस्था।
- हरि नगर से निकलने वाली पदयात्रा का भी ट्रैफिक पर पड़ेगा असर।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार (1 नवंबर) को रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली और हरि नगर से निकलने वाली पदयात्रा के चलते कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
दिल्ली में आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों और चौराहों पर यातायात की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं किन रास्तों पर ट्रैफिक को लेकर बदलाव किए गए हैं।
इन स्थानों पर रहेगा डायवर्जन
नेताजी सुभाष मार्ग T-पॉइंट
बाराखंभा रोड पर रणजीत सिंह फ्लाईओवर
राजघाट
भवभूति मार्ग-DDU मार्ग रेड लाइट
दिल्ली गेट
झंडेवालान राउंडअबाउट
ITO A-पॉइंट
तुर्कमान गेट
अजमेरी गेट रेड लाइट
मिरदर्द चौक
इन प्रमुख सड़कों पर प्रभावित हो सकता है यातायात
BSZ मार्ग (ITO से दिल्ली गेट)
JLN मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक होते हुए अजमेरी गेट तक)
अरुणा आसफ अली रोड (अजमेरी गेट से हमदर्द चौक, तुर्कमान गेट होते हुए दिल्ली गेट तक)
मिंटो रोड, कमला मार्केट राउंडअबाउट और हमदर्द चौक
रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट
DBG रोड (झंडेवालान राउंडअबाउट से अजमेरी गेट चौक की ओर)
W-पॉइंट (BSZ मार्ग)
बाराखंभा रोड से मंडी हाउस राउंडअबाउट होते हुए सिकंदरा रोड
KG मार्ग और फिरोज शाह रोड
चेम्सफोर्ड रोड
मिंटो रोड से भवभूति मार्ग की ओर जाने वाला रास्ता
इन मार्गों पर यातायात की आवाजाही होगी नियंत्रित
गुरु नानक चौक से कमला मार्केट राउंडअबाउट
कमला मार्केट राउंडअबाउट से हमदर्द चौक
हमदर्द चौक से तुर्कमान गेट
तुर्कमान गेट से गुरु नानक चौक
DTC बसों की आवाजाही पर रहेगी रोक
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, कुछ प्रमुख मार्गों पर DTC बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इनमें शामिल हैं:
BSZ मार्ग
राजघाट से JLN मार्ग का पूरा हिस्सा
DBG रोड
मिंटो रोड
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश
ट्रैफिक डायवर्जन के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
DBG रोड की तरफ से आने वाले यात्री: चेम्सफोर्ड रोड, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड और भवभूति मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पूर्वी दिल्ली से आने वाले यात्री: स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर पहुंचने के लिए ITO, DDU मार्ग और भवभूति मार्ग से आगे बढ़ें।
DDU मार्ग पर रुकावट होने की स्थिति में: यात्री ITO रेड लाइट, W-पॉइंट, सिकंदरा रोड, कनॉट प्लेस, पहाड़गंज और चेम्सफोर्ड रोड होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की ये अपील
कार्यक्रम के दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कों पर गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें।
भीड़भाड़ से बचने के लिए जहां तक संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
कार्यक्रम स्थल के आसपास सड़क किनारे या बिना अनुमति के वाहन पार्क न करें।
ट्रैफिक साइन, डायवर्जन और मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.