डीटीसी की वित्तीय हालत में सुधार, आय में 173 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

HIGHLIGHTS
- लंबे समय से घाटे से जूझ रहे दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की वित्तीय स्थिति में अब सुधार के संकेत दिखाई देने लगे हैं।
- दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रबंधन सुधारों और संचालन में दक्षता बढ़ाने के प्रयासों का असर अब आय के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है।
- ताजा वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार DTC की कुल आय वर्ष 2024-25 में 822.53 करोड़ रुपये थी, जो 2025-26 में 26 मार्च तक बढ़कर 995.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
- इस तरह निगम की आय में करीब 173 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- आंकड़ों के मुताबिक…
नई दिल्ली। लंबे समय से घाटे से जूझ रहे दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की वित्तीय स्थिति में अब सुधार के संकेत दिखाई देने लगे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रबंधन सुधारों और संचालन में दक्षता बढ़ाने के प्रयासों का असर अब आय के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है।
ताजा वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार DTC की कुल आय वर्ष 2024-25 में 822.53 करोड़ रुपये थी, जो 2025-26 में 26 मार्च तक बढ़कर 995.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह निगम की आय में करीब 173 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। टिकट बिक्री से होने वाली कमाई में 52.54 करोड़ रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि स्पेशल हायर सेवाओं से मिलने वाली आय में 16.56 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सबसे बड़ा योगदान ‘मिसलेनियस’ श्रेणी में देखने को मिला है, जिसमें 103.92 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें विज्ञापन, किराया प्राप्ति और जुर्माना वसूली जैसे विभिन्न स्रोत शामिल हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार यह सुधार बेहतर राजस्व प्रबंधन, संसाधनों के अधिकतम उपयोग और संचालन प्रणाली में सुधार के कारण संभव हो पाया है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने इसे DTC के वित्तीय पुनरुद्धार की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया है।
आंकड़ों के अनुसार DTC की औसत मासिक आय भी 68.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 82.96 करोड़ रुपये हो गई है, जो संगठन की वित्तीय मजबूती और बेहतर प्रबंधन को दर्शाती है।
प्रमुख आय का विवरण
- टिकट बिक्री: 327.23 करोड़ रुपये से बढ़कर 379.77 करोड़ रुपये
- स्पेशल हायर सेवाएं: 82.65 करोड़ रुपये से बढ़कर 99.21 करोड़ रुपये
- मिसलेनियस आय: 342.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 446.59 करोड़ रुपये
- औसत मासिक आय: 68.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 82.96 करोड़ रुपये
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.