दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म: चौथा आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा महिला आयोग करेगी पीड़िता से मुलाकात

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय ने रविवार को जानकारी दी कि दुर्गापुर में हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को उन्हें स्थानीय अदालत ने 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था।
मामले का विवरण
पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली मेडिकल छात्रा है। घटना शोभापुर स्थित कॉलेज परिसर के पास हुई। छात्रा रात में अपने एक मित्र के साथ बाहर खाना खाने गई थी, तभी एक आरोपी ने उसे जबरन सुनसान इलाके में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।
ओडिशा महिला आयोग का दौरा
ओडिशा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सोवाना मोहंती की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम सोमवार को दुर्गापुर में पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात करेगी। टीम पीड़िता के इलाज, मानसिक स्वास्थ्य और मामले की जांच की प्रगति का जायजा लेकर ओडिशा सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।
सोवाना मोहंती ने कहा, “हम पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और उसके माता-पिता से मिलेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार से यह सुनिश्चित करेंगे कि उसके इलाज और जांच में कोई कमी न हो। टीम की प्राथमिकता त्वरित सुनवाई और बाकी आरोपी की गिरफ्तारी है।”
न्याय सुनिश्चित करना प्राथमिकता
ओडिशा महिला आयोग की वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी बिजियानी सिंह ने बताया कि टीम पुलिस अधिकारियों से भी मिल सकती है और यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़िता को न्याय मिले। उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि पीड़िता को उचित इलाज और सुरक्षा मिले। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और हर आरोपी को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”
इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी पीड़िता के परिवार और प्रशासन से संपर्क किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.