पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

HIGHLIGHTS
- घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में हुई।
- धमाका दराजिंदा इलाके में अमन मेला के पास हुआ।
- स्थानीय इमरजेंसी सेवाओं ने हताहतों की जानकारी दी।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में शनिवार को हुए एक धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय इमरजेंसी सेवाओं के हवाले से बताया कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में शनिवार को धमाका हुआ। इस घटना में 11 लोगों की जान गई और 30 लोग घायल हुए हैं।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली हमले की जिम्मेदारी
अफगानिस्तान की सीमा के करीब खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित डेरा इस्माइल खान में इस्लामी चरमपंथियों की हिंसा की घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं। इनमें पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है। शनिवार को हुए हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है।
'रेस्क्यू 1122' ने बयान जारी कर बताया कि धमाका जिले के दराजिंदा इलाके में अमन मेला के पास हुआ। इसके बाद दराजिंदा स्टेशन की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू टीमों ने घायलों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस महीने जिले में सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें पाकिस्तानी तालिबान के हमले भी शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.