मूंग खरीद और MSP समेत मांगों को लेकर किसानों का भोपाल कूच, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

HIGHLIGHTS
- संयुक्त किसान मोर्चा की पदयात्रा मूंग की पूरी उपज MSP पर खरीद समेत आठ मांगों को लेकर भोपाल की ओर बढ़ रही है।
- पुलिस की बैरिकेडिंग के बावजूद 500 से ज्यादा किसान वैकल्पिक रास्तों से आगे बढ़ गए, कई जिलों में पुलिस बल तैनात किया गया।
- किसानों की मांगों में MSP की कानूनी गारंटी, ई-टोकन व्यवस्था खत्म करना और बिजली व सड़क व्यवस्था में सुधार शामिल है।
नर्मदापुरम। मूंग की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीद सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। नर्मदापुरम से भोपाल के लिए शुरू हुई किसानों की पदयात्रा प्रशासन की रोक-टोक के बाद भी लगातार जारी है।
किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने नेशनल हाईवे-45 पर बैरिकेडिंग की, लेकिन 500 से अधिक किसान बैरिकेड पार कर वैकल्पिक रास्तों से मंडीदीप होते हुए भोपाल की ओर बढ़ गए। हालात को देखते हुए रायसेन, विदिसा, सीहोर, नर्मदापुरम और बैतूल से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
किसानों के भोपाल की ओर बढ़ने से ओबैदुल्लागंज-भोपाल मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा जबलपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए सुल्तानपुर मार्ग पर भी असर पड़ने की सूचना है।
पुलिस ने किसानों की आगे की आवाजाही रोकने के लिए टोल नाके और 11 मील के पास बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, पीछे की तरफ भी बैरिकेड लगाकर किसानों की आवाजाही को सीमित करने का प्रयास किया गया है।
किसानों की आठ सूत्रीय मांगें
किसानों की मांगों में मूंग की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीद करना, ई-टोकन व्यवस्था खत्म करना, एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी देना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार करना शामिल है।
इसके अलावा किसान अघोषित बिजली कटौती बंद करने, अनुदान पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने, ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराने और भारत-अमेरिका ट्रेड डील समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.