ग्रेटर नोएडा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से सात मजदूर दबे, पांच की हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब फेलिक्स अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार ढहने की इस घटना में मौके पर काम कर रहे सात मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बीटा-2 कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी सात मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना पर बीटा-2 थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और निर्माण से जुड़े जिम्मेदार व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.