गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, दो दिन में छह कॉलोनियां ध्वस्त

गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने दो दिनों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट (DTPE) की टीम ने सोहना और फरुखनगर क्षेत्रों में पुलिस बल की मौजूदगी में छह अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर बड़े पैमाने पर निर्माण ढांचे ध्वस्त कर दिए।
डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में 10 जून को सोहना शहरी क्षेत्र के गांव झोखोपुर में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। करीब तीन एकड़ और ढाई एकड़ में फैली इन कॉलोनियों में तैयार किए गए डीपीसी, चारदीवारी और कच्चे-पक्के सड़क नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई सोहना सिटी थाना पुलिस की सहायता से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
फरुखनगर में चार कॉलोनियों पर कार्रवाई
इसके बाद 11 जून को फरुखनगर क्षेत्र में चार अलग-अलग अवैध कॉलोनियों पर अभियान चलाया गया। ये कॉलोनियां 2 एकड़, 3.5 एकड़, 6.5 एकड़ और 4 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही थीं।
2 एकड़ क्षेत्र वाली कॉलोनी में निर्माणाधीन ढांचा, सात डीपीसी और सड़क नेटवर्क हटाया गया। वहीं 3.5 एकड़ क्षेत्र में बनी कॉलोनी में सात डीपीसी, प्रीकास्ट चारदीवारी और सड़क व्यवस्था को ध्वस्त किया गया।
6.5 एकड़ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन स्ट्रक्चर के साथ पांच डीपीसी और पूरी डब्ल्यूबीएम सड़क प्रणाली पर कार्रवाई की गई। जबकि 4 एकड़ क्षेत्र वाली कॉलोनी में 12 डीपीसी, तीन चारदीवारी और कच्चा सड़क नेटवर्क तोड़ दिया गया।
पूरे अभियान के दौरान फरुखनगर थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही, जिसके चलते कार्रवाई बिना किसी बाधा के पूरी की गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.