न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी

गुरुग्राम। नए साल के जश्न को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर की शाम को शहर के इवेंट, बाजार और भोजन स्थल जाने वाले लोगों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े किए जाएं; सड़कों पर कोई भी पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को हटाया जाएगा।
पार्किंग के लिए निर्दिष्ट स्थान
एडवाइजरी के अनुसार सेक्टर-29 और आसपास के क्षेत्रों में लेजर वैली की पक्की व कच्ची पार्किंग (35 एकड़), साइबर हब पार्किंग, केओडी के सामने और पीछे की पार्किंग, उबर ऑफिस के सामने पार्किंग, हुडा जिमखाना, मचान पार्किंग, हुडा ग्राउंड और टैक्सी पार्किंग जैसी जगहों पर ही वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
नशा कर ड्राइविंग पर सख्ती
पुलिस ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में ड्रंक ड्राइविंग की रोकथाम के लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है।
पुलिस का संदेश
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं और स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.