हापुड़ पुलिस का बड़ा कारनामा: गौकश तस्कर हसीन मुठभेड़ में ढेर

हापुड़। थाना कपूरपुर पुलिस ने एक बार फिर गौकश तस्करों पर शिकंजा कसा। रविवार की रात सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुटी टीम और बदमाश हसीन के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर हसीन गोली लगने से ढेर हो गया।
घटना के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में हसीन घायल हो गया। मौके से पुलिस ने अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी धौलाना ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई 9-10 नवंबर की रात से जुड़ी हुई है। डायल-112 पर सूचना मिली कि कुछ तस्कर प्रतिबंधित पशुओं को गोकशी के लिए इकट्ठा कर रहे हैं। थाना कपूरपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। कार सवार हसीन ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू की।
मृतक हसीन पुत्र इकरार जिला संभल के थाना असमोली के गांव मैनौटा का निवासी था। वह थाना असमोली का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब दो दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज थे। हसीन की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
यह मुठभेड़ गौकश के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को कमजोर करने में मदद करेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.