हरियाणाटॉप न्यूज़
हिसार: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत

हिसार-हांसी हाईवे। महिला गवर्नमेंट कॉलेज के सामने बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो पर पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 52 वर्षीय रणधीर के रूप में हुई है। वह बरवाला चुंगी से मिलगेट की तरफ ऑटो चला रहे थे। टक्कर के बाद रणधीर ऑटो से बाहर निकलकर डिवाइडर से टकरा गए, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मौके पर खड़े होकर लगातार 112 कॉल किए, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्हें निजी एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.