देशFEATURED
'मैं डिप्टी सीएम हूं और खुश हूं', डीके शिवकुमार का कर्नाटक में अहम बयान

कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान के किसी भी नेता से मुलाकात नहीं कर रहे हैं और अपने मौजूदा दायित्व से पूरी तरह संतुष्ट हैं। शिवकुमार ने कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करने में कोई असंतोष नहीं है।
इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने विधानसभा में बयान देते हुए दोहराया था कि वे अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी नेतृत्व का समर्थन उनके साथ है। सिद्दरमैया ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल को लेकर दो या ढाई साल की किसी तरह की कोई तय समय-सीमा नहीं है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.