नेपाल बाढ़ का असर, दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक स्थगित

HIGHLIGHTS
- नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण पहले 28-29 अगस्त की सेवाएं स्थगित हुई थीं
- डीटीसी के आईपी डिपो कार्यालय ने जारी किया नया आदेश
- नेपाल में स्थिति अभी सामान्य नहीं होने की जानकारी
नई दिल्ली। नेपाल में बनी प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को अगले आदेश तक रोकने का फैसला किया है। यह बस सेवा भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम से संचालित होती है।
डीटीसी के आईपी डिपो कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 27 अगस्त को जारी पत्र के जरिए 28 और 29 अगस्त को प्रस्तावित बस सेवाओं को पहले ही स्थगित कर दिया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक नेपाल में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। ऐसे में बस सेवा को सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
स्थिति की समीक्षा के बाद होगा अगला फैसला
आदेश में कहा गया है कि यात्रियों, चालक दल, कर्मचारियों और डीटीसी की बसों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेवा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित रखा जाएगा। इस अवधि में दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर किसी भी बस का संचालन या प्रस्थान नहीं होगा।
डीटीसी ने कहा है कि सेवा दोबारा शुरू करने को लेकर फैसला नेपाल की स्थिति की समीक्षा करने और सक्षम अधिकारी के निर्देश मिलने के बाद लिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.